Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

स्व.महेश नारायण सिंह समाजवादी सिद्धांतों को मानने वाले निष्ठावान नेता थे: ललई यादव

स्व.महेश नारायण सिंह समाजवादी सिद्धांतों को मानने वाले निष्ठावान नेता थे: ललई यादव
X
जेपी यादव
इलाहाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई हंडिया के मानस हॉल में पूर्व विधायक महेश नारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे,ललई ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर अपने करीबी साथी महेश जी के पांचवीं पुण्यतिथि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम लोग विधायक के रूप में कई वर्षों से साथ में रहे है। उनकी सरलता सज्जनता मिलनसारता से मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रभावित रहता था। और मैं सोच भी नहीं सकता इतना सरल स्वभाव का कोई व्यक्ति भी कोई सकता है। महेश जी बेमिसाल थे। अपने विधानसभा क्षेत्र के दलित, गरीब, कुचले,शोषित, अल्पसंख्यक समाज के लिये जीवन भर लड़ते रह गये। समाजवादी पार्टी के जो सिद्धांत है। जिस सिद्धांत पर पार्टी चलती है, उस सिद्धांतों को मानने वाले महेश सिंह जी सच्चे समाजवादी नेता थे, हंडिया और प्रतापपुर के मिट्टी से जन्मे ऐसे महान नेता महेश सिंह जिन्होंने प्रदेश और देश स्तर पर समाजवादी पार्टी का झंडा बुलंद करने का कार्य किया है।

इस अवसर पर उदयवीर सिंह समेत हजारों समाजवादी कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे। निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। विकलांगों को ट्राई साईकिल और कपड़े बांटे गए।
Next Story
Share it