Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

महिलाओं ने लुटेरों पर किया पथराव तो बाइक छोड़ कर भागे

महिलाओं ने लुटेरों पर किया पथराव तो बाइक छोड़ कर भागे
X
बहराइच : बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने पैदल मंदिर जा रही महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। महिला ने लुटेरों का प्रतिरोध किया। इसी दौरान आसपास के घरों की महिलाओं ने लुटेरों पर पथराव कर दिया। लुटेरे बाइक छोड़कर फरार हो गए। जानकारी दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लुटेरों की तलाश में नाकेबंदी की गई है।
देहात कोतवाली के सूफीपुरा हनुमान कालोनी निवासनी वेदान्ती त्रिगुणायत पत्नी बालमुकुन्द त्रिगुणायत शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे मंदिर में पूजा अर्चना करने जा रही थी। इसी दौरान अचानक पीछे से बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें ओवरटेक कर चेन छीनने की कोशिश की। वेदान्ती ने लुटेरों का कड़ा प्रतिरोध किया। इसी दौरान आसपास की महिलाओं ने लुटेरों पर पथराव कर दिया। जिसके चलते लुटेरे अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। देहात कोतवाल आलोक राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
Next Story
Share it