Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > अयोध्या में पहली बार सवा करोड़ पार्थिव रूद्राभिषेक का होगा वृहद आयोजन: स्वामी दिलीपदास
अयोध्या में पहली बार सवा करोड़ पार्थिव रूद्राभिषेक का होगा वृहद आयोजन: स्वामी दिलीपदास
BY Anonymous8 Feb 2018 2:35 AM GMT

X
Anonymous8 Feb 2018 2:35 AM GMT
अयोध्या-फैजाबाद। वासुदेव यादव
विश्व विख्यात हिन्दू धर्म गुरू एवं खडेश्वरी बाबा संकल्प सेवा ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष स्वामी दिलीपदास महराज ने बताया है कि आगामी 15 से 23 फरवरी के मध्य राम की पैड़ी के प्रांगण में भगवान बाबा भोलेनाथ के द्वादश ज्योर्तिलिंगों का, जो कि देश की वृहत्तर परिधि में स्थित है। उसका श्रीराम नगरी अयोध्या में एक साथ दर्शन भक्तों हो सकेगा। इसी जगह पर ही सवा करोड़ पार्थिव रूद्राभिषेक का भी विशाल आयोजन होगा। यह आयोजन श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण को संकल्पित है। इसका उद्देश्य राम मंदिर का निर्माण, भक्तों व विश्व का कल्याण सुख समृद्धि आदि है।
श्री महराज ने पत्रकारों से मुखातिब होकर कहा कि इस वृहद आयोजन हेतु राम की पैढ़ी में 12 वेदिकाएं तैयार की जाएंगी और प्रत्येक वेदी बाबा के ज्योर्तिलंग की अनुकृति में ही होगी। इसको बनाने के लिए बिहार से विशेषज्ञ व कलाकार आ रहे है। आयोजन के क्रम में 15 को विशाल कलश यात्रा और इसके बाद 22 को विराट संत समेलन, मंदिर में श्री राम चरित मानस नवाह्न पारायण पाठ, राम कथा, रामार्चा पूजन एवं नव ग्रह बाटिका का रोपण आदि किया जाएगा। राम कथा हर दिन 15 से 21 फरवरी तक प्रतिदिन सायं 3 से 6 बजे के मध्य होगा। यह कथा क्रमशः डाॅ. रामविलास दास वेेदांती, आचार्य राम मंगलदास, ज0गु0 स्वामी डाॅ. राघवाचार्य जी, ज0गु0 स्वामी रामदिनेशाचार्य महराज, महामंडलेश्वर नरसिंहदास महराज, बाल भरत व्यास एवं आचार्य रत्नेश महराज आदि द्वारा किया जाएगा।
यहा पर रामार्चा पूजन 22 फरवरी को सुबह 8 बजे से होगा और सायं को विराट संत समम्ेलन होगा। यह अनुष्ठान रामार्चा के प्रतिनिधि आचार्य श्रीराम बल्लभाकुंज मंदिर के महंत राम शंकरदास वेदांती द्वारा निष्पादित कराया जाएंगा। इस आयोजन में देश भर के संत-महंत नेताद्वय और हजारों भक्तों के आने की बात कही जा रही है।
इस क्रम में मंदिर के महंत स्वामी राम प्रकाशदास जी महराज ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष मंदिर में होता रहता है। इस वर्ष और वृहद स्तर पर हो रहा है। इसमें अयोध्या के सभी संतों महंतांे मंदिर के भक्तों-शिष्यों का विशेष योगदान है। इस दौरान श्रीराम वैदेही भगवान का 36वां वाषिकोत्सव एवं गुरूदेव भगवानदास जी महराज का पुण्यतिथि पर विशाल भण्डारा 23 फरवरी को होगा। इस दौरान आयोजन मंडल के अन्य लोग मौजूद रहे।
Next Story