Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अयोध्या को मिला बड़ा तोहफा, यतींद्र मिश्र नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य बने

अयोध्या को मिला बड़ा तोहफा, यतींद्र मिश्र नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य बने
X
यतींद्र मिश्र नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत
ट्रस्ट की संयुक्त निदेशक नीरा जैन ने भेजा पत्र
अयोध्या। केंद्र सरकार ने रामनगरी को एक और तोहफा देकर अयोध्या की गरिमा में चार चांद लगाया है। अयोध्या राजघराने के वंशज यतींद्र मिश्र को नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य के रुप में मनोनयन किया है।
उक्त जानकरी राष्ट्रीय पुस्तकालय भारत सरकार द्वारा जारी पत्रक के अनुसार यतींद्र मिश्र को अधिकारिक रुप से नेशनल बुक ट्रस्ट की संयुक्त निदेशक सुश्री नीरा जैन के पत्र के माध्यम से हुई है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत पुस्तको और समस्त भारतीय भाषाओं के साहित्य के प्रचार प्रसार के लिए स्थापित देश की शीर्षस्थ स्वायत्त संस्थान नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया ( राष्ट्रीय पुस्तकालय न्यास भारती) की नव गठित हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य के रुप में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार प्राप्त साहित्यकार यतींद्र मिश्रा का चयन किया गया है। सदस्यों में चित्रा मुद्द्गल दिल्ली, डॉ नन्द किशोर पाण्डेय आगरा, डॉ गिरिश पंकज रायपुर, श्री अनन्त विजय गाज़ियाबाद, क्षमा कौल जम्मू, डॉ दिवेन्द्र दीपक भोपाल और डॉ ऋता शुक्ला रांची जैसे मूर्द्धन्य शामिल हैं। समिति के दो विशेष आमंत्रित सदस्य भी है जिनमे डॉ कमल किशोर गोयल दिल्ली व डॉ के श्री निवास राव दिल्ली शामिल हैं। 15 सदस्यीय इस राष्ट्रीय सलाहकार समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
Next Story
Share it