Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > निकाय चुनाव में हार पर गिरी गाज, सपा ने मेरठ-अलीगढ़ के नगर अध्यक्ष बदले
निकाय चुनाव में हार पर गिरी गाज, सपा ने मेरठ-अलीगढ़ के नगर अध्यक्ष बदले
BY Anonymous7 Feb 2018 2:18 PM GMT

X
Anonymous7 Feb 2018 2:18 PM GMT
यूपी के निकाय चुनाव में करारी हार की गाज मेरठ व अलीगढ़ के महानगर अध्यक्षों पर गिरी है। उन्हें हटा दिया गया है। अब अलीगढ़ महानगर के नगर अध्यक्ष जावेद अजीज व मेरठ महानगर के नगर अध्यक्ष आदिल चौधरी होंगे।
गौरतलब है कि निकाय चुनाव में सपा को इन दोनों जगहों पर करारी हार का सामना करना पड़ा था। मेरठ में पार्टी तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि अलीगढ़ में प्रदर्शन पिछली बार के चुनाव से भी खराब रहा।
इसके अलावा पार्टी के कई प्रकोष्ठों में भी बदलाव किया गया है। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री रियाज अहमद को सौंपी गई है, जबकि समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति को बनाया गया है।
समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह व समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश अम्बेडकर होंगे।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन बदलावों पर अपनी सहमति दे दी है।
Next Story