आगरा में मुसलमानों की तिरंगा यात्रा आज, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
BY Anonymous5 Feb 2018 7:15 AM GMT

X
Anonymous5 Feb 2018 7:15 AM GMT
कासगंज के बाद अब ताजनगरी में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी है। इस बार यात्रा मुस्लिम समाज निकालने जा रहा है। इसके लिए शहर के अलावा आसपास के इलाकों में भी संपर्क किया गया है। तिरंगा यात्रा की इस खबर से पुलिस व प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति है। आयोजकों का दावा है कि यात्रा का उद्देश्य यह दिखाना है कि मुस्लिमों को भारत की जय बोलने से परहेज नहीं है।
आगरा में तिरंगा यात्रा निकालने का एलान संरचना संस्था ने किया है। संस्था का दावा है कि इस यात्रा से शांति-सद्भाव बढ़ेगा। यात्रा में शहरी मुस्लिमों के अलावा जिले के तमाम ग्रामीण इलाकों और गैर जिलों से भी लोग भागीदारी करेंगे। संस्था की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल का कहना है कि तमाम उलेमा भी इस यात्रा में भागीदारी करेंगे। सुबह 11 बजे सभी संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित होंगे। वहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट जाएंगे। वहां डीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देंगे।
शबाना का कहना है कि इस यात्रा में मुस्लिम समाज के 500 से अधिक लोग भागीदारी करेंगे। संस्था ने इन लोगों को शांति दूत बताया है। बघेल-सुमन हैं संरक्षक संरचना संस्था नामचीन हैं और इससे तमाम राजनैतिक और सामाजिक लोग भी जुड़े हैं। इनमें पूर्व सांसद व वर्तमान काबीना मंत्री एसपी सिंह बघेल, पूर्व सांसद नाजनीन फाखी, पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन सहित तमाम अन्य शामिल हैं। यात्रा निकालने की किसी ने अनुमति मांगी ही नहीं है। बिना अनुमति यदि किसी ने कोई यात्रा निकाली तो आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अमित पाठक एसएसपी, आगरा तिरंगा यात्रा निकालने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। जबरन किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरव दयाल डीएम हमारी आन तिरंगा, हमारी शान तिरंगा और तिरंगे पर देश का हर मुस्लिम कुर्बान है। इस यात्रा को निकालने का यही उद्देश्य है। आयोजन गैर राजनैतिक है। यदि पार्टी से पद भी छोड़ना पड़े तो परहेज नहीं है। शबाना खंडेलवाल आयोजक
Next Story