भाजपा चमकदार पार्टी, गुमराह करती है : अखिलेश यादव
BY Anonymous4 Feb 2018 9:43 AM GMT

X
Anonymous4 Feb 2018 9:43 AM GMT
वाराणसी - समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छेड़खानी तो आप करते हैं नोटबंदी करके, जीएसटी लाकर। आधार से सभी को जोड़कर सभी को सभी का हक दे दीजिए, जाति के आधार पर आधार से सभी को जोड़कर उनका अधिकार दे दिया जाए।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि नया भारत तब तक नहीं बन सकता जब तक कि जब तक कि देश के लोग एकजुट होकर इसकी तरक्की के लिए काम होगा। बाहर के लोग भारत का नया नहीं बनाएंगे। लखनऊ में बैठे लोगों का तो दस माह में कोई हिसाब-किताब ही नहीं हुआ। केंद्र सरकार का तो पांच साल में सब कुछ खुलासा हो गया। समाजवादी पेंशन रोक दी गई। गरीबों को परेशान किया जा रहा है। अवैध खनन चल रहा है, गंगा की सफाई नहीं हो रही है, जैसी गंगा थी वैसी ही हैं, गंगा के सहारे भाजपा ने चुनाव भर जीता है। प्रदूषित सहायक नदियों को साफ किए बिना गंगा को साफ नहीं किया जा सकता है। भाजपा बहुत चमकदार पार्टी है, यह प्रचार करके सब कुछ ठीक होने का दावा कराती है। योगी सरकार काउंटर कराते हुए कानून व्यवस्था का सुधार कराने का दावा कर रही है। लोगों को डराया जा रहा है। जनता को गुमराह किया जा रहा है।
Next Story