देवरिया अस्पताल गेट पर आत्मदाह के प्रयास में एम्ब्यूलेंस चालक झुलसा
BY Anonymous1 Feb 2018 1:04 PM GMT

X
Anonymous1 Feb 2018 1:04 PM GMT
देवरिया - आज एम्ब्यूलेंस चालको ने आक्रोशित होकर देवरिया में प्रदर्शन किया। इस बीच एक एम्ब्यूलेंस चालक 33 वर्षीय पुनीत होरा ने आत्मदाह का प्रयास किया। इस प्रयास में वह झुलस गया। उल्लेखनीय है कि चालक जिला अस्पताल से गेट के आसपास से एम्ब्यूलेंस हटाए जाने को लेकर नाराज थे। वह अपना विरोध संबंधित अधिकारियों से पहले ही दर्ज करा चुके थे।
एम्ब्यूलेंस चालक पुनीत ने जैसे ही मिट्टी तेल छिड़क कर अपने कपड़े में आग लगाई उसके अन्य साथियों ने आग बुझा दी। हालांकि इस दाैरान वह थोड़ा सा झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में पुलिस पहुच गई। मौके पर उपजिलाधिकारी राकेश सिंह, कोतवाल सतेंद्र पांडेय समेत पुलिस बल मौजूद है। दोनों पक्षों की मांग पर विचार कर बीच का रास्ता निकालने की तैयारी हो रही है।
Next Story