Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भर्तियों में गड़बड़ी: महिलाओं के पदों पर पुरुषों को दी गई नौकरी, 79 जेई की सेवा समाप्त

भर्तियों में गड़बड़ी: महिलाओं के पदों पर पुरुषों को दी गई नौकरी, 79 जेई की सेवा समाप्त
X
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गठन के बाद हुई पहली बैठक में पूर्व में अवर अभियंता व तकनीकी सामान्य चयन में धांधली कर महिलाओं के लिए आरक्षित 79 पदों पर पुरुषों को दी गई नौकरी को निरस्त करने का फैसला किया गया। आयोग नियुक्ति पाने वाले ऐसे लोगों की सेवा समाप्त करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखेगा। इसके अलावा 10 अन्य पदों पर नियुक्ति में धांधली की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने बुधवार को सदस्यों की बैठक बुलाई थी। इसमें भर्तियों के साथ अन्य कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। वर्ष 2015 में अवर अभियंता व तकनीकी सामान्य चयन के 757 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें महिलाओं के लिए 20 फीसदी यानी 151 पद आरक्षित थे। इसमें 72 पदों पर महिलाओं को नियुक्तियां दी गई, लेकिन 79 पदों पर पुरुषों को नियुक्ति दे दी गई। आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि ऐसे चयनित 79 पुरुषों की सेवा समाप्त करने का फैसला किया गया है। इस संबंध में जल्द ही इनको नियुक्ति देने वाले विभागों को सेवा समाप्त करने के संबंधी पत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा इस वर्ग के महिलाओं के 10 पदों पर नियुक्ति में गड़बड़ी की जांच के लिए सदस्यों की एक कमेटी बनाने का फैसला किया गया है।
फरवरी में भर्ती का पहला विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में भर्ती के लिए पहला विज्ञापन निकाला जाएगा। भर्ती के लिए ऑलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए एनआईसी से साप्टवेयर बनवाने के साथ आयोग में आईटी सेल की स्थापना की जाएगी। सतर्कता विभाग द्वारा 23,000 पदों पर भर्तियों की जो जांच की जा रही है उसे जल्द पूरा कराने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा जाएगा। इसमें कुछ पदों के लिए परीक्षाएं हो चुकी हैं और कुछ के सिर्फ आवेदन लिए गए हैं।
आयोग में भी भार्तियां होंगी
उन्होंने बताया कि आयोग में भी रिक्त पदों पर भर्तियां जल्द करने का फैसला किया गया है। आयोग में प्रवर वर्ग सहायक के 15, अवर वर्ग सहायक के 15 तथा टाइपिस्ट चार और कंप्यूटर 10 पद रिक्त हैं। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक पीसीएस, वित्त नियंत्रक, उप सचिव व अनुसचिव के पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा।
Next Story
Share it