व्हाट्सएप पर जानकारी भेजने पर वायुसेना का ग्रुप कैप्टन गिरफ्तार
BY Anonymous1 Feb 2018 1:57 AM GMT

X
Anonymous1 Feb 2018 1:57 AM GMT
दिल्ली : भारतीय वायुसेना के एक ग्रुप कैप्टन को वायुसेना की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक महिला को कुछ जरूरी दस्तावेज भेजने के चलते गिरफ्तार किया है। अधिकारी वायुसेना मुख्यालय में बतौर प्रशिक्षक तैनात है। सोशल मीडिया पर फेसबुक के माध्यम से अधिकारी की महिला से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों व्हाट्स एप के माध्यम से बातचीत करने लगे जिस पर अधिकारी ने कुछ जरूरी दस्तावेज महिला को भेजे। मुख्यालय में तैनात इस अधिकारी की पहुंच कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं और दस्तावेजों तक बताई गई है। सुरक्षा अधिकारियों को आशंका है कि अधिकारी को हनी ट्रैप के जाल में फंसाया गया। महिला की सही पहचान के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वायुसेना अधिकारियों को शक है कि इसमें और लोग भी शामिल हो सकते हैं जिसके संबंध में अभी जांच की जा रही है। बता दें कि सेनाओं में प्रत्येक दस्तावेज को सुरक्षा के तहत अलग अलग श्रेणियों में रखा जाता है। इसमें गोपनीय, रहस्य, गुप्त और अति गुप्त श्रेणियां हैं। पत्र की प्रत्येक कॉपी को एक नंबर दिया जाता है और उस पर संबंधित अधिकारी का जारी किया जाता है।
सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए नीति
सेनाओं में सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए एक सख्त नीति है। अधिकारियों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल की इजाजत है परंतु वे वर्दी में अपनी फोटो पोस्ट नहीं कर सकते। साथ ही वे कहां तैनात हैं इस संबंध में भी जानकारी साझा नहीं कर सकते। इसके अलावा कोई भी अधिकारिक जानकारी, प्लान और यहां तक की कार्यालय के बुनियादी ढांचे के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दे सकते।
Next Story