वाराणसी, रांची समेत इन शहरों में दिखा ग्रहण

इस साल का पहला चंद्रग्रहण आज यानि कि 31 जनवरी को दिखाई दे रहा है। चंद्रग्रहण 2018 तीन रंगों में दिखाई दे रहा है। यह विभिन्न शहरों में विभिन्न समय पर दिखेगा। ऐसा पहली बार 35 सालों में हो रहा है जब चांद तीन रंगों में दिखाई दे रहा है। चंद्रग्रहण 2018 का समय भारत में 5:18 पर शुरू हो गया है। इसके बाद यह रात 8:41 मिनट तक रहेगा। भारत में वाराणसी, रांची, जमशेदपुर, उड़ीसा आदि शहरों में चंद्रग्रहण दिखाई दे रहा है। वहीं, पटना में खराब मौसम के कारण नहीं दिख रहा है।
चंद्रग्रहण के समय माना जाता है कि किसी भी शुभ चीजों को नहीं छूना चाहिए। इसके अलावा भगवान की मूर्ति को भी नहीं छूना चाहिए। वहीं, चंद्र्ग्रहण के समय प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। चंद्रग्रहण भारत में कुछ जगह सबसे पहले दिखेगा।
गायत्री मंत्र का करेँ जाप
शास्त्रों के अनुसार, चंद्रग्रहण में किया जाने वाला जप, तप, पूजा आदि करने से पुण्य तो मिलता ही है। जातक के सभी पाप भी नष्ट हो जाते हैं। ग्रहण लगने पर किया जाने वाला दान सर्वोच्च माना जाता है। इससे कुंडली के कई दोष भी कटते हैं। वैसे तो चंद्रग्रहण राशियों के हिसाब से अलग-अलग प्रभाव डालेगा लेकिन इस दौरान गायत्री मंत्र जाप करते रहने से प्रत्येक राशि के सभी दोषों का निवारण हो जाएगा। इसके अलावा हनुमान चालीसा और हनुमान जी के मंत्रोच्चारण का भी विशेष महत्व है।