कहां रह गई चूक कि नाम जुड़वाने नहीं आए मतदाता
BY Anonymous30 Jan 2018 7:26 AM GMT

X
Anonymous30 Jan 2018 7:26 AM GMT
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाया गया पुनरीक्षण अभियान जिले में फ्लॉप साबित हुआ है। एक माह में मात्र12761 लोगों ने मतदाता सूची में नाम
दर्ज कराने को फार्म छह भरा है। युवाओं ने भी वोटर बनने में रूचि नहीं ली है। विशेष अभियान की मुहिम भी रंग नहीं ला सकी। तमाम जागरूकता अभियान के बावजूद जिले में आयोग की मुहिम परवान नहीं चढ़ रही है। पुनरीक्षण अभियान में अफसरों की भी उदासीनता रही है। अभियान को गंभीरता से नहीं लिया गया
है।
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त कराने और 18 साल की आयु पार करने वाले युवाओं को वोटर बनाने के लिए मुहिम
चलाई है। 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक पुनरीक्षण अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत फार्म छह के कुछ 12781 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें
5980 पुरुष और 6781 महिलाएं शामिल हैं। फार्म छह के 12781 के आवेदनों में 18 से 19 आयु वर्ष के 6293 आवेदन शामिल हैं। इसमें 3318 युवा और 2980
युवा महिलाओं ने वोटर बनने को फार्म छह भरा है। मतदाता सूची में नाम संशोधन को कुल 5145 आवेदन अभियान के दौरान प्राप्त हुए हैं। इसमें
पुरुषों के 2435 और महिलाओं के 2710 फार्म 7 के आवेदन शामिल हैं। नाम स्थानांतरण को कुल 1008 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विशेष अभियान की मुहिम भी रंग नहीं लाई आयोग के निर्देश पर चार विशेष अभियान भी चलाए गए, लेकिन यह अभियान भी फ्लॉप साबित हुआ। अभियान के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की गई है। 168 पुरुष और 1261 महिलाओं ने विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को फार्म छह भरा है। इसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 521पुरुष और 496 महिलाएं शामिल हैं। वोटर लिस्ट में नाम संशोधन को 315 पुरुष और 408 महिलाओं ने फार्म सात भरा है। वोटर लिस्ट में नाम स्थानांतरण को
126 पुरुष और 80 महिलाओं के फार्म 8 के आवेदन विशेष अभियान के तहत प्राप्त हुए हैं।
कहां से कितने फार्म छह के आवेदन आए
विधानसभा, पुरुष मतदाता, महिला कुल मतदाता
धनौरा 1460, 1612, 3072
नौगावां 1146 1295 2441
अमरोहा 1982 2208 4190
हसनपुर 1392 1666 3058
कुल 5980 6781 12761
विशेष अभियान के तहत फार्म छह
विधानसभा पुरुष, महिला मतदाता
धनौरा 388 468
नौगावां 145 124
अमरोहा 339 366
हसनपुर 296 338
कुल 1168 1296
पुनरीक्षण अभियान में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। अभियान सफल रहा है। जो दावे, आपत्तियां आई हैं, अब उनकी जांच कराई जाएगी। 21 फरवरी को मतदाता
सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा।
भरत सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी
Next Story