Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कासगंज हिंसा के मामले में न्याय मांगने धरने पर बैठा स्वर्गीय चंदन का परिवार

कासगंज हिंसा के मामले में न्याय मांगने धरने पर बैठा स्वर्गीय चंदन का परिवार
X
कासगंज - गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में तीन दिन तक हिंसा के बाद भले ही धीरे-धीरे यहां जीवन पटरी पर लौट रहा है, पर हिंसा के दौरान मारे गए चंदन के परिवार के लोग न्याय की अपेक्षा में हैं। आज कासगंज में चंदन के परिवारीजन के साथ इस मामले में गिरफ्तार अन्य लोगों के परिवार के सदस्यों के साथ किन्नरों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम करने के साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
कासगंज में आज गांधी मूर्ति पर चंदन की हत्या के मामले में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में उनके परिवार के लोगों ने जाम लगाया है। इनके साथ ही किन्नर गुरु पूजा की गिरफ्तारी से यहां के सभी किन्नरों में बेहद आक्रोश है। सुबह से ही सब सड़कों पर उतर आए हैं।
यह सभी गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठे वहां पर गिरफ्तार लोगों के परिवारीजन के साथ आ गए हैं।
किन्नरों ने शहर के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। इसमें चंदन की मौत हो गई थी। वहीं जिला प्रशासन के विरोध में मृतक चंदन का परिवार धरने पर बैठ गया है। चंदन के परिवार वालों का कहना है कि जब तक चंदन का हत्यारा पकड़ा नहीं जाता तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। हमें न्याय चाहिए। हमारे बेटे का क्या दोष था जो उसे गोली मारी गई। वह केवल 22 वर्ष का था। जब तक इस मामले के आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक हम धरना जारी रखेंगे।
चंदन के परिवार के लोग चंदन को शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि खुद सीएम योगी ने ट्वीट कर 20 लाख की मदद की घोषणा की थी। कासगंज साम्प्रदायिक हिंसा के मामले में मंगलवार को घटना के पीछे तीन आरोपियों की तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन तीनों ने ही तिंरगा यात्रा के दौरान जलूस पर फायरिंग की थी।
उधर आगरा में कासगंज हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया गया है। आगरा के कलेक्ट्रेट परिसर में हिंदूवादी संगठनों ने यह प्रदर्शन किया। इसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने की मांग की गई। वहीं मृतक चंदन गुप्ता के परिवारीजनों को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गई।
Next Story
Share it