Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

8 माह की मासूम के चाचा ने ही द‌िखाई हैवान‌ियत....

8 माह की मासूम के चाचा ने ही द‌िखाई हैवान‌ियत....
X

नई दिल्ली : सुभाष प्लेस इलाके में आठ माह की बच्ची के साथ उसके दूर के चाचा ने दुष्कर्म किया। बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह 28 साल का शादीशुदा है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बच्ची अपने परिजनों के साथ इलाके में रहती है। पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां घरों में झाड़ू-पोंछा। रविवार को बच्ची की मां अपनी जेठानी के पास उसे छोड़कर काम पर चली गई। पिता भी काम पर था।

देर शाम बच्ची की मां वापस आई तो उसने बच्ची को रोते हुए पाया। काफी चुप करवाने के बावजूद वह रोती रही। जांच करने पर पता चला कि बच्ची के निजी अंग से खून निकल रहा है।

महिला बच्ची को लेकर पास के अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि बच्ची दिन में अपने दूर के चाचा के साथ खेल रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Next Story
Share it