Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मृतक चंदन के पिता ने स्वीकारा 20 लाख का चेक

मृतक चंदन के पिता ने स्वीकारा 20 लाख का चेक
X

कासगंज में हुई हिंसा के बाद अब स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। बाजार खुलने लगे हैं। लोगों की आवाजाही बढ़ी है, हालांकि एहतियात के तौर पर कस्बे में सुरक्षाबल कड़ी चौकसी रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हिंसा में जान गंवा देने वाले चंदन गुप्ता के घर पहुंचकर उनके परिजनों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आज बीस लाख रुपये का चेक सौंपा। मौके पर मौजूद विधायक देवेंद्र सिंह ने चंदन के पिता को 1 लाख रुपये का नकद दिया।

इस बीच जिलाधिकारी आरपी सिंह के साथ पुलिस अधीक्षक एसपी सुनील कुमार और अमापुर क्षेत्र से विधायक देवेन्द्र सिंह को वहां विरोध का भी सामना करना पड़ा। लोगों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोग इनके आगमन का जोरदार विरोध कर रहे थे। परिजन हिंसा में जान गंवा देने वाले बेटे को शहीद का दर्जा दिये जाने की मांग कर रहे थे। मृतक चंदन गुप्ता के परिवार के लोगों ने काफी मान मनौवनल के बाद चेक को स्वीकार किया।

Next Story
Share it