Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

तानाशाह की तरह बर्ताव कर रही है भाजपा सरकार- अखिलेश यादव

तानाशाह की तरह बर्ताव कर रही है भाजपा सरकार- अखिलेश यादव
X

सैफई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के लिए रोके जाने पर उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार तानाशाह की तरह बर्ताव कर रही है। सरकार को एक साल का समय हो गया है लेकिन इस दौरान उसने जनहित में कोई काम नहीं किया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ के नसिरापुर व औरास के सई नदी पुल पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जोरदार तरीके से स्वागत किया।

यहां कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों और नौजवानों के कल्याण के लिए 6 माह का समय मांगा था। सरकार को एक साल का समय हो गया। इस दौरान जनहित का ऐसा कोई काम नहीं किया जिसका लाभ आम आदमी को मिला हो।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अब गांव-गांव आंदोलन शुरु करेगी। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अगर अब उनकी सरकार बनती है तो वह हल्के वाहनों का आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल माफ कर देंगे। उधर गंजमुरादाबाद में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा की तैयारियों में जुट जाने की बात कही।

Next Story
Share it