Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > महाराष्ट्र के बसपा प्रभारी उद्योगपति अशोक सिंह ने कलाकारों को किया सम्मानित
महाराष्ट्र के बसपा प्रभारी उद्योगपति अशोक सिंह ने कलाकारों को किया सम्मानित
BY Anonymous28 Jan 2018 8:14 AM GMT

X
Anonymous28 Jan 2018 8:14 AM GMT
जेपी यादव
जौनपुर। शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम में तीन दिवसीय श्रंगार महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन किया गया,श्रंगार महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह, महाराष्ट्र के बसपा प्रभारी उद्योगपति अशोक सिंह ने माँ शीतला के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायिका भावना सिंह ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। गायक अमलेष शुक्ला ने शीतला मां का चौपाई सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। लखनऊ से आये बाबी ग्रुप के कलाकारों ने झांकी प्रस्तुत किया। पंडाल में हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। महाराष्ट्र के बसपा प्रभारी अशोक सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश साहू राजू केराकत, रिषी सिंह, संतोष मौर्य, रागनी सिंह, प्राची प्रजापती, श्याम लाल माली, अमित माली, पवन मोदनवाल, मनोज माली, सौरभ गुप्ता, पवन मोदनवाल, अमर जोहरी, अम्बुजानन्द महाराज, सौरभ गुप्ता, संतोष गुप्ता, अश्वनी प्रजापति, अविनाश आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन मुन्ना सेठी ने किया। एक्टर आशीष माली ने अतिथियों को चुनरी व तिलक लगाकर स्वागत किया।
Next Story