स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मन्नालाल वैध की जयंती मनाई गई
BY Anonymous27 Jan 2018 12:05 PM GMT

X
Anonymous27 Jan 2018 12:05 PM GMT
हरदोई ( लक्ष्मीकांत पाठक) स्वतंत्रता समर के महान योद्धा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नालाल पांडे वैद्य की 121 वी जयंती समारोह के उपलक्ष्य में 7 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को शाल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र एवं स्वतंत्रता संग्राम स्मृति का भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आजादी के उद्देश्य को और साकार रूप देने पर जोर दिया।
पंडित मन्नालाल वैद्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक संस्थान के तत्वाधान में अरुणा पार्क में आयोजित वरिष्ठ अधिव्कता सम्मान समारोह में सर्व श्री रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, शिशुपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार दुबे, दिनेश चंद्र पाठक, अखिलेश्वर नाथ गुप्ता, बाबू मनोहर लाल व बाबू देवेंद्र नाथ वाजपेई को मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा "मधुर" विशिष्ट अतिथि विधायक शाहाबाद रजनी तिवारी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कुलभूषण सिंह संस्थान के प्रबंधक रजनी कांत पांडे, अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ पांडे, विजय पांडे, संजय पांडे ने सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मधुर ने देश की आजादी में संघर्ष करने वाले सेनानी पंडित मन्नालाल वैद्य की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा अंग्रेजों द्वारा जेल में दी गई यातनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हृदय से नमन है। विशिष्ट अतिथि विधायक श्रीमती रजनी तिवारी ने सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नमन करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है। जिसके कारण न्याय मिल पाता है अध्यक्षीय संबोधन में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कुलभूषण सिंह ने कहा कि आज भारत आजाद है लेकिन कई मायनों में सेनानियों एवं अमर शहीद क्रांतिकारियों के सपनों का भारत को साकार करने की महती आवश्यकता है। सेनानी स्मारक संस्थान के प्रबंधक एवं समारोह आयोजक पंडित रजनीकांत पांडेय ने कहा कि वीर शहीदों एवं सेनानियों की स्मृति में इस बार अधिवक्ताओं का सम्मान इसलिए किया गया है क्योंकि वह कानून के माध्यम से पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करते हैं पिछले वर्ष चिकित्सकों का सम्मान किया गया था। आगामी समारोह में अन्य विभूतियों का सम्मान होगा। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर बाजपेई ,सत्यप्रकाश आर्य एवं सचिन सिंह एडवोकेट ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित मन्नालाल वैद्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अजय सिंह ने कहा कि वैद्य जी की आजादी की लड़ाई के समय सेनानियों एवं क्रांतिकारियों की चिकित्सा का भी दायित्व बाबू बखूबी निभाते थे, ऐसे सेनानी को शत शत नमन है। अंत में मुख्य अतिथि मधुर को अजय सिंह, विशिष्ट अतिथि रजनी तिवारी को रजनी कांत पांडे एवं अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कुलभूषण सिंह को सत्येंद्र नाथ पांडेय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके पूर्व सेनानी पंडित पन्नालाल वैद्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण संस्थान के पदाधिकारी अतिथियों के साथ ही अधिवक्ता राम शंकर त्रिपाठी ,रामदेव शुक्ला, रामअवतार शुक्ला, विजय सिंह, रामेश्वर प्रसाद, रामदयाल, सुधा तिवारी, सरोज सिंह चंदेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी, सरोज सिंह चंदेल, हरि ओम त्रिपाठी, अक्षय पांडे, विश्वजीत पांडेय, सत्यजीत पांडे, वैभव पांडे ने किया। वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया। देश गीत कुमारी राधा सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आभार प्रदर्शन संस्थान प्रबंधक रजनी कांत पांडे ने किया। राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रमोद सिंह चंदेल एवं सचिन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शशि भूषण शुक्ला शोले, के के अवस्थी, राजीव मिश्रा, सत्यम तिवारी, कमलेश्वर सक्सेना, गोपाल द्विवेदी, अशोक दीक्षित, विनोद दीक्षित, जयकरण नाथ गुप्ता,अनिल गुप्ता , रविंद्र अग्निहोत्री, अखिलेश सिंह, आनंद गुप्ता, कुलदीप शर्मा, रंजीत सिंह,सूर्य सिंह, मनोज पांडे, विनय पांडे ,पिंकू मिश्रा, रवि शुक्ला, पत्रकार प्रेस परिषद के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण के लखनऊ मंडल अध्यक्ष ऋषि कुमार सैनी समेत समाजसेवी अधिवक्ता एवं विभिन राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Next Story