Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, दंपति समेत दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, दंपति समेत दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे
X
कटघर में शुक्रवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज होन से आग लग गई। हादसे में दंपित और दो बच्चे आग की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
कटघर के डबल फाटक स्थित मोहल्ला दुर्गेश नगर निवासी प्रेमपाल एक स्कूल में चौकीदार है। शुक्रवार रात उसकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थी। उनके बच्चे आरती (9)और आंशिक (6) उसके पास ही में बैठे थे। इस दौरान रेगुलेटर से गैस लीक होना शुरू हो गई। इससे आग किचन में भड़क गई। महिला और बच्चे आग की चपेट में आ गए। परिवार की चीखें सुनकर प्रेमपाल भी दौड़ा। परिवार को बचाने में वह झुलस गया। आग की घटना से अफरातफरी मच गई। पड़ोसियों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आंशिका की हालत नाजुक भी हुई है।
Next Story
Share it