Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

माइनस 30 डिग्री में 'बर्फ के बाहुबलियों' ने लहराया तिरंगा

माइनस 30 डिग्री में बर्फ के बाहुबलियों ने लहराया तिरंगा
X

नई दिल्ली - शौर्य, दृढ़ता और देश के लिए मर मिटने के जज्बे से भरे जवानों ने हिमालय की बेहद ठंडी बर्फीली वादियों में देश की शान तिरंगे को फहराया। हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों से रोमांचित कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सैन्य बल के जवान 18 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 30 डिग्री की भयानक ठंड में भी हाथों में तिरंगा थामे सीमा की सुरक्षा करते नजर आ रहे हैं। इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने शून्य से भी 30 डिग्री नीचे की अति भीषण और हड्डियों को जमा देने वाली ठंड में एक हाथ में बंदूक तो दूसरे में तिरंगा लेकर गश्त लगाई।

चीन और इसके कब्जे वाले तिब्बत की सीमा की सुरक्षा करने वाली आईटीबीपी, केंद्रीय सैन्य बल है। इसका गठन 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद किया गया था। दोनों देशों के बीच की सीमा का एक बड़ा हिस्सा हिमालयी क्षेत्र का ही है। जवानों ने गणतंत्र दिवस का जश्न इस ठंड में भी हिमालयी पहाड़ियों पर ही मनाया।

Next Story
Share it