Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

Live मर्डर : मां-बेटे को गोलियों से भून डाला, गवाही न देने का बना रहे थे दबाव

Live मर्डर : मां-बेटे को गोलियों से भून डाला, गवाही न देने का बना रहे थे दबाव
X
मेरठ में बुधवार को एक लाइव मर्डर का मामला सामने आया है। चुनावी रंजिश के चलते तीन युवकों ने मां-बेटे को गोलियों से भून डाला। आरोपियों ने आज दोपहर भोलू के घर पर हमला बोल दिया और उसकी मां पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसके बाद भोलू को भी गोलियों से भून डाला। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजिल सैनी दहल और एसपी सिटी मानसिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि चचेरे भाइयों में प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मालू ने अपने चचेरे भाई नरेन्द्र की अक्टूबर 2016 में गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से रंजिश चल रही है। हत्यारोपी मालू उर्फ़ सोबीर जेल में बंद है।
मृतक की पत्नी कंचन और पुत्र भोलू उस केस में गवाह हैं। मृतक भोलू की पत्नी कंचन ने बताया कि मालू का भाई मांगे केस में गवाही न देने का दबाव बना रहा और समझौते के लिए कह रहा था। उनकी बात न मानने पर बुधवार को घटना को अंजाम दिया।
जानिए पूरा मामला
परतापुर थाना क्षेत्र के सोरखा गांव निवासी नरेंद्र सिंह खेती करते थे। 55 वर्षीय नरेंद्र सिंह का बेटा भोलू सपा में सिवालखास विधानसभा का अध्यक्ष था। प्रधानी के चुनाव बाद से ही नरेंद्र सिंह की गांव के मालू से रंजिश चल रही थी। क्योंकि मालू प्रधानी का चुनाव लड़ा था। बताया गया कि नरेंद्र सिंह घर से कहीं जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मालू ने उन्हें तीन गोलियां मार दी थी। इसके बाद वो अपने घर पहुंचा और खुद के पैर में गोली मारकर पुलिस को सूचना दे दी कि गांव के मालू को नरेंद्र सिंह ने गोली मार दी है।
उस दौरान नरेंद्र सिंह को परिवार के लोग तुरंत के अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। परतापुर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मालू को मेडिकल कालेज में भर्ती कराकर हिरासत में ले लिया था।
Next Story
Share it