Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में ठाकुर और दलितों में संघर्ष, तीन हिरासत में

सहारनपुर में ठाकुर और दलितों में संघर्ष, तीन हिरासत में
X
सहारनपुर - खेत में सिंचाई को लेकर ठाकुर और दलितों के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति संभाली। ठाकुर पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव डांडी थामना निवासी दलित किशन रणखंडी गांव के ठाकुर सुभाष के साथ बंटाई पर खेती करता है। सोमवार को किशन और सुभाष के बीच खेतों में पानी चलाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कुछ और लोग आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसमें दलित पक्ष से किशन, रूमा और गीता घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया।
घायलों को अस्पताल भिजवाया। ठाकुर पक्ष के लोगों का आरोप है कि किशन पक्ष के लोग कुछ दिन पूर्व उनके खेत से गन्ना उठा रहे थे। इसे लेकर भी विवाद हो गया था। उसकी रंजिश के चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। किशन पक्ष का कहना है कि उनके साथ बेवजह मारपीट की गई है। सीओ सिद्धार्थ ङ्क्षसह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अफवाहों का बाजार रहा गर्म
पिछले वर्ष जातीय संघर्ष में झुलस चुके सहारनपुर में ठाकुर और दलित समाज के बीच हुए संघर्ष को कुछ लोगों ने जातीय संघर्ष का रूप देने का भी प्रयास किया। अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा। सोशल मीडिया पर भी उल्टी-सीधी सूचनाओं का प्रचार प्रसार हुआ। हालांकि माहौल पूरी तरह शांत रहा।
समाज व जाति के नाम पर माहौल खराब करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अफवाह फैलाने वाले लोगों पर खुफिया विभाग नजर बनाए हुए हैं।
विद्यासागर मिश्र, एसपी देहात, सहारनपुर।
Next Story
Share it