Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बिलारी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का हुआ अनावरण

बिलारी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का हुआ अनावरण
X

मुरादाबाद बिलारी। नगर के स्टेशन रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में उनकी जयंती के अवसर पर प्रतिमा की स्थापना की गई इसमें कायस्थ महासभा के लोग मौजूद रहे सभी ने संगठन की एकता व मजबूती पर बल दिया रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर पार्क में प्रतिमा की स्थापना की गई इस दौरान सभी ने माल्यार्पण किया कार्यक्रम में दूर दराज से पहुंचे लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला वही पार्क के सौंदर्यकरण के साथ ही शास्त्री पार्क बनाने की मांग पर जोर दिया

मुख्य अतिथि के तौर पर आए बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम ने कायस्थ महासभा संगठन की एकता पर बल देने के साथ सपा सरकार के प्रयासों के बारे में बताया कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहां की नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरेली से वेद प्रकाश सक्सेना , कुलदीप सक्सेना, नितिन जोहरी, अमित जौहरी, अमित सिन्हा, नरेश कुमार सक्सेना, मोनी भटनागर, आदेश कुमार सक्सेना, राजेश सक्सेना, शुभि सक्सेना, शिवम सक्सेना, आशा सक्सेना, किरण सक्सेना, रजत सक्सेना, अतुल सक्सेना, उर्वशी सिन्हा, अंजलि सक्सेना, आशीष सक्सेना, वैभव सक्सेना, गौरव सक्सेना, शिवेन्द्र सक्सेना, अशोक सक्सेना, सुभाष सक्सेना, अजीत सक्सेना, देवेश शर्मा, सुबोध गुप्ता, रचित माथुर आदि सहित अनेको लोग मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रिज सुंदरलाल सक्सेना संचालन संजय सक्सेना ने किया।... रिपोर्ट वारिस पाशा जनता की आवाज से बिलारी मुरादाबाद

Next Story
Share it