धांधली कर भाजपा जीतना चाहती सहकारिता चुनाव - सपा प्रदेश अध्यक्ष
BY Anonymous22 Jan 2018 1:06 AM GMT

X
Anonymous22 Jan 2018 1:06 AM GMT
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि सहकारिता चुनाव में भाजपा प्रदेश में सरकार होने का लाभ उठाकर अधिकारियों पर दबाव बना रही है। वह धांधली कर चुनाव जीतने की फिराक में है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्ना प्रथा और ध्वस्त कानून व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार के मंत्री झूठे वादे और कोरी बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिले के काम और पार्टी संगठन की स्थिति की जानकारी लेेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को झूठी और किसान विरोधी बताया।
कहा कि अन्ना प्रथा से किसान बेहाल हैं। हक मांगने सड़क पर आते हैं तो किसानों को लाठी से चुप कराया जाता है। डीजल, पेट्रोल, गैस के दाम बढ़ने, जीएसटी और नोटबंदी से आम आदमी परेशान है। यह भी कहा कि भाजपा की नीतियों का विरोध करने वालों के लिए ही सरकार यूपीकोका नामक कानून ला रही है। इसे रोकने के लिए सपा राष्ट्रपति तक जाएगी। सहकारिता चुनाव के सवाल पर कहा कि बांदा-चित्रकूट के कोऑपरेटिव अध्यक्ष लवलेश को इस्तीफा देने के लिए भाजपाइयों ने अधिकारियों के साथ मिलकर दबाव बनाया। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बोले महंगाई, बेरोजगारी, अन्ना प्रथा और ध्वस्त कानून व्यवस्था से ध्यान हटा रही भाजपा सरकार।
Next Story