Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > आम चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी माकपा, वोटिंग से पार्टी बैठक में फैसला
आम चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी माकपा, वोटिंग से पार्टी बैठक में फैसला
BY Anonymous22 Jan 2018 12:49 AM GMT

X
Anonymous22 Jan 2018 12:49 AM GMT
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी। हंगामे के बीच कोलकाता में पार्टी की केंद्रीय समिति की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन रविवार को वोटिंग के जरिये यह फैसला हुआ।
पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, कुछ संशोधनों के बाद स्वीकार किया गया कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन नहीं किया जाएगा। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस के गठबंधन के पक्ष में थे। पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रकाश करात की अगुवाई में केरल के प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। लिहाजा बैठक के अंतिम दिन येचुरी और करात के प्रस्ताव को रखा गया। येचुरी के प्रस्ताव के विरोध में 55 प्रतिनिधियों ने मतदान किया तो 31 ने इसके पक्ष में मतदान किया। मसौदा प्रस्ताव अप्रैल में पार्टी की हैदराबाद में होने वाली बैठक से पहले पार्टी के भीतर चर्चा के लिए जारी किया जाएगा।
येचुरी ने पद छोड़ने की पेशकश की
पार्टी सूत्रों के मुताबिक येचुरी ने शनिवार रात अपना पद छोड़ने का इरादा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी राजनीतिक धारा के खिलाफ मतदान होता है तो उनके लिए अपने पद पर बने रहना मुश्किल होगा। प्रस्ताव के ठुकराए जाने की संभावना को भांपते हुए येचुरी ने इस मुद्दे पर मतदान टालने का प्रयास किया। येचुरी ने कहा, जो पार्टी में आंतरिक रूप से होता है इसका उल्लेख यहां करने की जरूरत नहीं है।
Next Story