Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

छात्रसंघ चुनाव: राज कालेज में सचिन यादव बने अध्यक्ष,यादवों का रहा दबदबा

छात्रसंघ चुनाव: राज कालेज में सचिन यादव बने अध्यक्ष,यादवों का रहा दबदबा
X

जेपी यादव

जौनपुर। शनिवार को हुए राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव मे एक जाति के लोगों का मजबूती से दबदबा रहा। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2017-18 का परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर सचिन कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद सचिन यादव, महामंत्री पद अरविन्द कुमार यादव को पुस्तकालय मंत्री पद पर अशोक गुप्ता और जबकि कला संकाय प्रतिनिधि पद पर राहुल मौर्य, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर दीपक पाल एवं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर दीपक कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। चुनाव अधिकारी डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद ओझा ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ और 2 बजे तक और कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। अपरान्ह 3 बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई और शाम तक परिणाम घोषित किया गया।

जिसमें सचिन कुमार यादव ने 817 मत पाकर अपने निकट प्रतिद्वन्दी शनि मौर्य को 260 मतो सेे हराया शनि मौर्य कुल 557 मत तथा गगन प्रताप पाण्डेय ने 267 मत प्राप्त किया।

उपाध्यक्ष पद पर सचिन यादव ने 616 मत पाकर विजय हासिल किया तथा अभिषेक कुमार मौर्य ने 361 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे वही किशन वर्मा 262, गोविन्द गुप्ता 255 एवं मो0 अहमद 131 मत पायेे। महामंत्री पद अरिवन्द कुमार यादव ने 594 मत पाकर विजयी हासिल किया और शुभम मौर्य 592 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहें जबकि मो0 हमीद को 288 व शिवपूजन को 164 मत प्राप्त हुए। पुस्तकालय मंत्री पद पद अशोक गुप्ता ने 664 मत पाकर विजय हासिल की और दूसरे स्थान पर पवन कुमार 522 मत पाये वहीं अजीत यादव को 449 मत प्राप्त हुए। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर राहुल मौर्य, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर दीपक पाल एवं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर दीपक कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

प्राचार्य डॉ.विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने में प्रशंसनीय योगदान प्रदान करने के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ओझ डॉ. अखिलेश्वर शुक्ला,डॉ.मनोज वत्स डॉ. अवधेश कुमार द्विवेदी,डॉ. अभय प्रताप सिंह, डॉ. नीता सिंह, डॉ.अजय मिश्रा, डॉ. निशीथ सिंह,डॉ.मयानन्द उपाध्याय,राजेन्द्र सिंह डॉ. एस.पी. ओझा,डॉ.विजय बहादुर यादव डॉ.विजय प्रताप तिवारी, डॉ.ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ.सुधा सिंह,डॉ.अनामिका सिंह, डॉ.सुनीता गुप्ता डॉ.आशाराम यादव, सुधाकर शुक्ला, डॉ.अनीता सिंह,डॉ. श्यामसुन्दर उपाध्याय,डॉ.गार्गी त्रिपाठी, डॉ.मधु पाठक,डॉ.उर्मिला सिंह, डॉ.मनोज तिवारी,डॉ. जी.के द्विवेदी, डॉ. संतोष पाण्डेय,डॉ. चन्द्राम्बुज कश्यप,डा.अतुल श्रीवास्तव,डॉ अखिलेश गौतम, डॉ.आशीष शुक्ला,डॉ.गगनप्रीत कौर,कार्यालय अधीक्षक रामफेर यादव सुधाकर मौर्य,संजय सिंह, ओमप्रकाश,सन्तोष शुक्ला, सहित सभी प्राध्यापक एंव कर्मचारी एवं पुलिस अधीक्षक, जौनपुर सहित सभी क्षेत्राधिकारियों,थानाध्यक्षों को आभार व्यक्त किया।

Next Story
Share it