अयोध्या में मूर्तियों से भरा सेना का ट्रक पकड़ा
BY Anonymous20 Jan 2018 4:28 AM GMT

X
Anonymous20 Jan 2018 4:28 AM GMT
अयोध्या: कोतवाली क्षेत्र अयोध्या के दंतधावन कुंड इलाके में आर्मी के एक ट्रक से मूर्तियों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर से अवैध रूप से मूर्तियां लादकर असम के गुवाहाटी जा रहे आर्मी के ट्रक को ड्राइवर और माल सहित पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस हिरासत में मौजूद ट्रक ड्राइवर मोहम्मद खलील निवासी कसाई मोहल्ला, गोरखपुर को पुलिस ने पकड़ लिया है। मोहम्मद खलील ने बताया कि जबलपुर फैक्ट्री से ट्रक को लेकर असम के गुवाहाटी में आर्मी बोर्ड के सुपुर्द करने जा रहा था। रास्ते में उसने कुछ पैसे कमाने के लालच में ट्रक में मूर्तियां रख लीं थीं। क्षेत्राधिकारी पुलिस अयोध्या राजू कुमार साव ने बताया कि सूचना मिलने पर ट्रक को रोका गया और ड्राइवर से पूछताछ की गई। प्रथम दृष्टया चोरी से माल एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का मामला सामने आ रहा है। हिरासत में लिए गए ट्रक ड्राइवर और एक मूर्तिकार से पूछताछ की जा रही है।
Next Story




