Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

हाथ पैर बांधकर गर्भवती से गैंगरेप, बाद में निर्वस्त्र फेंका

हाथ पैर बांधकर गर्भवती से गैंगरेप, बाद में निर्वस्त्र फेंका
X
बरेली : कोहरे की धुंध में दरिंदों ने गर्भवती महिला को अपना शिकार बना लिया। हाथ पैर बांधकर उसके साथ गैंगरेप किया और निर्वस्त्र सरसों के खेत में फेंककर फरार हो गए। वारदात से महिला का हालत गंभीर बनी हुई है।
वारदात उझानी कोतवाली क्षेत्र के नगर कछला के एक गांव की है। गंगा किनारे बसे गांव की रहने वाली गर्भवती शुक्रवार तड़के शौच के लिए खेत में गई थी। जब महिला काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। तब वह सरसों के खेत में कपड़ों से बांधी हुई निर्वस्त्र हालत में बेहोश मिली। हालात गैंगरेप की घटना बयां कर रहे थे। घटना की सूचना कछला पुलिस चौकी को दी गई, लेकिन घंटों बीतने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों ने महिला को प्राइवेट वाहन से महिला अस्पताल अस्पताल पहुंचाया लेकिन पुलिस की मजरूह चिट्ठी न होने पर उसका इलाज नहीं हो सका। परिजनों ने महिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।
सूचना पर एसपी सिटी, सीओ उझानी भूषण वर्मा, सदर कोतवाल अजय यादव ने पहुंचकर हंगामे का शांत कराया और पीड़िता को महिला अस्पताल से हायर सेंटर बरेली के लिए रेफर कराया। वहीं रेप की दूसरी घटना भी इस क्षेत्र के एक गांव में घाटित हुई। जहां अज्ञात लोगों ने मायके आई महिला के साथ तमंचे पर रेप किया।
घटना गंभीर है, महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बयान के बाद यह पता चल सकेगा इस घटना को किसने और कितने लोगों ने अंजाम दिया, महिला के बेहतर उपचार के लिए बरेली भेजा गया है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
Next Story
Share it