Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

गुजरात की पूर्व सीएम आनंदी बेन पटेल होंगी मध्यप्रदेश की राज्यपाल : विजय तिवारी

गुजरात की पूर्व सीएम आनंदी बेन पटेल होंगी मध्यप्रदेश की राज्यपाल : विजय तिवारी
X

भोपाल। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंहबोली बहन आनंदी बेन पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आनंदी बेन पटेल ने हालही में संपन्न हुए गुजरात विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद से ही अहवाहों और कयासों का बाजार उन्हे कोई बड़ा और महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना जता रहा था।

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात के तत्कालिन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर देश में बड़ा जनाधार प्राप्त किया था, जिसके बाद गुजरात में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में आनंदी बेन पटेल हमारे सामने आई वैसे आनंदी बेन तत्कालीन गुजरात सरकार में मंत्री थी। हांलाकि आनंदी बेन पटेल मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा की महत्वकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकी और राज्य में भाजपा का जनाधार घटता देख हाईकमान ने फेरबदल कर उन्हे पद से हटा दिया।

खैर अब ये सब अतीत की बातें हो चली है और अब आनंदी पटेल ने भाजपा शासित मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला है। आनंदी पटेल को ओम प्रकाश कोहली की जगह पर मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

एक नजर में आनंदीबेन

सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार (1989)

गुजरात में सबसे बेहतर शिक्षक के लिए राज्यपाल पुरस्कार (1988)

पटेल जागृति मंडल मुम्बई द्वारा 'सरदार पटेल' पुरस्कार (1999)

पटेल समुदाय द्वारा 'पाटीदार शिरोमणि' अलंकरण (2005)

महिलाओं के उत्थान अभियान के लिए धरती विकास मंडल द्वारा विशेष सम्मान

महेसाणा जिला स्कूल खेल आयोजन में पहली रैंकिंग के लिए 'बीर वाला' पुरस्कार

श्री तपोधन ब्रह्म विकास मंडल द्वारा 'विद्या गौरव' पुरस्कार (2000)

1994 में उन्होंने बिजिंग में चतुर्थ विश्व महिला सम्मेलन में भारत का नेतृत्व किया।

नर्मदा नदी स्थित नवगाम जलाशय में डूबती हुई लड़की को बचाने हेतु वीरता पुरस्कार्

चारुमति योद्धा पुरस्कार, अहमदाबाद की विजेता

अंबुभाई व्यायाम विद्यालय पुरस्कार (राजपिपला) की विजेता

Next Story
Share it