Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने करायी किरकिरी-जेपी यादव
मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने करायी किरकिरी-जेपी यादव
BY Anonymous12 Jan 2018 3:01 PM GMT

X
Anonymous12 Jan 2018 3:01 PM GMT
जौनपुर। वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में सिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचने से पहले जिले के भाजपा विधायक व मंत्री का सिलसिला जारी ही था,की भाजपा समर्थित अपना दल एस की मड़ियाहूँ से विधायक डॉ.लीना तिवारी कार्यक्रम में पहुंची थीं, लेकिन कार्यक्रम स्थल पर पुलिस वालों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि श्याम दत्त दुबे ने पुलिस को बताया कि वह विधायक हैं। यहां तक कि विधायक के गार्ड ने भी पुलिस वालों को बताया कि वह विधायक हैं। इसके बाद भी उन्हें जाने नहीं दिया। जैसे राज्यमंत्री गिरीश यादव ,विधायक रमेश मिश्रा की नज़र पड़ी डॉ.लीना तिवारी पर तत्काल पुलिस वालो को आने के लिये अनुमति देने को कहा इसके बाद विधायक लीना तिवारी मंच पर पहुँची।
विधायक डॉ.लीना तिवारी के प्रतिनिधि ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने सूची मे विधायक जी का नाम नही डाला था। लेकिन जिलाधिकारी ने विधि पूर्वक नाम डालने कि से मंच पर जाने कि अनुमति मिली। नही तो विधायक जी भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के आपसी गुटबाजी कि वजह से अपमानित होना पड़ता। यहाँ मामला मान-सम्मान से जुड़ा था,भाजपा के हर के कार्यों को जनता तक पहुँचाने का कार्य विधायक जी करती है। लेकिन ऐसे जिलाध्यक्ष कि वजह से अपमानित होना पड़ा। ऐसे बेलगाम जिलाध्यक्ष को संगठन के बैठे वरिष्ठ लोगो को ध्यान देना चाहिये।
आपको बता दे,कि भाजपा समर्थित अपना दल एस कि मड़ियाहूँ विधानसभा से विधायक डॉ.लीना तिवारी कि मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मीयों से तीखी नोकझोंक होने के बाद मंच पर पहुँची। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मान दिया। लेकिन विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के कार्य से बेहद असंतुष्ट दिखी।
Next Story




