Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का BJP पर तंज, रंग बदलने से विकास नहीं होगा

अखिलेश का BJP पर तंज, रंग बदलने से विकास नहीं होगा
X
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में प्रेस वार्ता करके भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि धान की कीमत किसानों को अब तक नहीं मिली है। आलू किसान बर्बाद हो गए। उनकी कर्जमाफी नहीं हुई है।
हजरत हाउस में भगवा रंग रंगने की योगी सरकार की कोशिश पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा, अपनी कमी छिपाने के लिए हमें जातिवादी बताते हैं। रंग बदलने से विकास नहीं होगा। यह लोग भगवा क्रीम लगाने की कोशिश में हैं।

यूपी किसानों की बदहाल स्थिति के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा सबसे ज़्यादा आत्महत्या किसानों ने की इस सरकार में की है। इस सरकार ने 1.5 लाख नौकरी का वादा किया था लेकिन अब तक युवाओं के रोजगार को लेकर कुछ नहीं हुआ। बस हजारों का विज्ञापन निकाला लेकिन काम कुछ नहीं हुआ। उल्टा समाजवादी पार्टी सरकार के काम को खुद का बता रहे हैं। सपा सरकार के दौरान जिनका इलाज हुआ उनकी जांच कर रही है। ये सरकार काम की नहीं है।

क़ानून व्यवस्था के लिए सपा ने काम किया है। 100 नंबर शुरू किया है। लेकिन सरकार ने इस प्रोजेक्ट को भी रोक दिया। बीजेपी खुद जातिवादी है।
Next Story
Share it