Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक आबिद रजा बोले योगी विधानसभा एवं एनेक्सी करवाये भगवा रंग,मुस्लमानों को निशाना बनाना बंद करे-जेपी यादव

पूर्व विधायक आबिद रजा बोले योगी विधानसभा एवं एनेक्सी करवाये भगवा रंग,मुस्लमानों को निशाना बनाना बंद करे-जेपी यादव
X
बदायूं। सपा के पूर्व विधायक एवं वक्फ़ विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष आबिद रजा ने हर हाऊस को भगवारंग मे पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने हज हाऊस को भगवारंग
मे रंग दिया।.इस पर मुस्लिम समाज को सख्त एतराज है। आजादी के बाद उत्तर प्रदेश मे अलग -अलग पार्टियों की सरकार रही है।किसी भी पार्टी ने सरकार बनने पर सरकारी कार्यालय पर कोई विशेष रंग नही रंगा था न ही अपने पार्टी के झण्डे का रंग किसी सरकारी कार्यालयों पर किया गया। भाजपा को इतना भगवा रंग का शौक है। तो विधानसभा एवं एनेक्सी तथा सभी सरकारी कार्यालयों पर भगवा रंग कर देना चहिये। तथा भाजपा को अपने सांसद और विधायकों व पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी आदेशित कर देना चाहिये कि वे अपनी निजी घर और दुकानों का भगवा रंग कर लें। तथा भाजपा अपने समस्त उत्तर प्रदेश के सभी अधिकारियों को भी आदेशित कर दे कि वह कार्यालय मे भगवा ड्रेस पहनकर बैठे।

किसी विभाग मे कार्यालय पर भगवा रंग न करके हज हाऊस पर जानबूझकर भगवा रंग किया गया.इससे उत्तर प्रदेश व देश मे गलत संदेश जा रहा है। इस कृत्य से जनाब मोदी जी का नारा सबका साथ सबका विकास पर प्रश्न चिन्ह लगता है।.एक तरफ़ मोदी जी तीन तलाक का कानून बना कर अपने आपको मुस्लिम महिलाओं कि हितैषी बताने कि कोशिश कर रहे है। दूसरी तरफ़ हज हाऊस पर भगवारंग करके मुस्लिमानो कि भावनाओं को ठेस पहुँचा रहे है।
Next Story
Share it