Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

टैक्स नहीं देने पर राजकोट के राजशाही परिवार की सम्पति सील : विजय तिवारीं

टैक्स नहीं देने पर राजकोट के राजशाही परिवार की सम्पति सील : विजय तिवारीं
X

राजकोट। कर वसूली शाखा ने नए साल की शुरुआत में ही सम्पत्ति कर देने से इंकार करने वालों की सम्पत्ति सील कर दी है। इन 28 लोगों में राजशाही परिवार भी शामिल है। कार्रवाई शुरू होते ही 9 लोगों ने 10 लाख का चेक दिया…

जिन लोगों ने प्रापर्टी टैक्स देने से मना किया था, उन पर महानगरपालिका ने सख्ती दिखाई। इसमें राजकोट के राजशाही परिवार के मनोहर सिंह जाडेजा की सम्पत्ति सील कर दी गई। इसके बाद 9 लोगों ने 10 लाख का चेक दिया। कर वसूली विभाग ने पिछले साल 250 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य रखा था। अब उसके पास केवल तीन महीने ही शेष हैं। अभी भी वह लक्ष्य से 87 करोड़ रुपए पीछे है। सोमवार को कर वसूली विभाग की सख्ती से 28 लोगों की सम्पत्ति सील कर दी गई।

दुकान बेची पर नाम ट्रांसफर नहीं

राज परिवार के मनोहर सिंह ने वार्ड नम्बर 6 पर स्थित लालपरी रांदरडा लेक के पास के गुरुवरद कॉम्पलेक्स में शॉप नम्बर 5 और 6 को बेच दिया है। पर नाम ट्रांसफर न होने के कारण उस सम्पत्ति को भी सील कर दिया।

Next Story
Share it