Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ी, सरकार का अपराधियों पर नियंत्रण नहींः अखिलेश

कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ी, सरकार का अपराधियों पर नियंत्रण नहींः अखिलेश
X
लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। भाजपा सरकार इस पर नियंत्रण पाने में असफल है। न तो उसके दावे के मुताबिक अपराधी प्रदेश के बाहर गए हैं और नहीं उन पर पुलिस का शिकंजा कसा जा सका है। उल्टे अपराधी पुलिस पर हमला कर रहे हैं। अपनी हताशा में विपक्ष की आवाज दबाने के लिए भाजपा सरकार यूपीकोका का नया शिगूफा उछाल रही है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में कोई दिन ऐसा नही जाता है जब राजधानी सहित प्रदेश के अन्य भागों में लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं न घटती हों। पुलिस तंत्र की निष्क्रियता का हाल यह है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के हाथरस जनपद में पैतृक गांव बहरदोई (सादाबाद) स्थित आवास में चोरी हो गई।
पुलिस की गश्त, अपराधियों में भय जैसी कोई चीज दूर-दूर तक नहीं दिखाई दी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार के दावों की पोल खोलती वे कई घटनाएं भी हैं जो स्वयं भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ घटी हैं। प्रतापगढ़ में भाजपा विधायक के घर में चोरी हो गई। मंदिर से कीमती मूर्तियां चोरी हो गईं। बुलंदशहर में भाजपा नेता के घर चोरी हो गई। सोनभद्र में भाजपा विधायक की कार चोरी हो गई। आखिर राज्य में किसकी सरकार है?
Next Story
Share it