कन्नौज के सपा विधायक की कार ट्रैक्टर से टकराई, बाल बाल बचे
BY Anonymous30 Dec 2017 6:37 AM GMT

X
Anonymous30 Dec 2017 6:37 AM GMT
कन्नौज - इत्रनगरी कन्नौज में आज कोहरा घना होने के कारण समाजवादी पार्टी के विधायक की कार के साथ ही जेसीबी तथा पिक अप वैन की टक्कर हो गई। दोनों हादसे में पिक अब का चालक घायल हो गया है।
कन्नौज सदर से समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल दोहरे की कार तड़के कन्नौज से ठठिया आते समय यहां के ठठिया-मानीमऊ मार्ग पर ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा कोहरा अधिक होने के कारण हुआ। गनीमत रही कि सिर्फ कर क्षतिग्रस्त हुई। विधायक समेत कार सवार किसी को चोट नहीं आई। यहां पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कोहरे व धुंध की वजह से विधायक की कार के चालक को सामने शायद कुछ समझ में नहीं आया। अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
Next Story




