फिरोजाबाद में सपा नेता की हत्या कर शव एक्सप्रेस वे पर फेंका
BY Anonymous28 Dec 2017 7:48 AM GMT

X
Anonymous28 Dec 2017 7:48 AM GMT
फिरोजाबाद - सपा नेता की हत्या कर एक्सप्रेस वे पर कार समेत लाश फेंकने का मामला सामने आया है। मैनपुरी निवासी सपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम सिंह यादव की हत्या कर दी गई। उनका शव लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र के सुजनीपुर गांव के पास गड्ढे में पड़ी स्कार्पियो में मिला।
देर रात सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि हत्या गला घोंटकर की गई है। गला दबाये जाने के निशान मिले हैं। दो दिन पूर्व घर से स्कार्पियो लेकर निकले थे। सपा सरकार के दौरान वे खादी ग्राम उद्योग के उपाध्यक्ष भी रहे थे। परिजन भी मैनपुरी से घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
Next Story




