आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल ने दिए संकेत
BY Anonymous25 Dec 2017 4:41 PM GMT

X
Anonymous25 Dec 2017 4:41 PM GMT
इटावाः पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावों से पूर्व समाजवादी पार्टी में विवाद और विघटन न हुआ होता तो प्रदेश में आज समाजवादी पार्टी की ही सरकार होती।
उन्होंने आने वाले समय में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत राजनैतिक विकल्प तैयार करने के संकेत दिए। वह सोमवार को सैमरा गांव में 40 हजार बोरी क्षमता के किसान ग्रामीण गोदाम के उद्घाटन करने आए थे। यह गोदाम अजेंद्र सिंह गौर और उनके पुत्र आलौकिक गौर ने बनवाई है।
जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने संकल्प व्यक्त किया कि वह शीघ्र ही एक राजनैतिक विकल्प की घोषणा करेंगे। तैयारी कर ली गई है। 2019 के चुनाव में भाजपा से मुकाबला होगा। शिवपाल ने कहा कि बोले, भाजपा ने यूपी में चुनाव के वक्त किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज आलू कौड़ियों के भाव बिक रहा है।
किसान, व्यापारी, मजदूर सब परेशान और हैरान बैठे हैं। आज भी अच्छे दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जीएसटी में कम टैक्स की बात की गई थी। अब राज्य और केंद्र का अलग-अलग टैक्स और वर्ष में 37 बार रिटर्न भरना पड़ रहा है। अजेंद्र सिंह यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव ने गोदाम परिसर में एक दर्जन पौधे लगाए।
Next Story




