सिकंदरा विधानसभा उप चुनाव में अब सपा की सीमा सचान बढ़त पर
BY Anonymous24 Dec 2017 6:37 AM GMT

X
Anonymous24 Dec 2017 6:37 AM GMT
कानपुर देहात - कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा उप चुनाव में पहले दौर से बढ़त पर चल रहे भारतीय जनता के प्रत्याशी अजीत पाल को 11 चक्र में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ने पीछे छोड़ दिया है। सीमा सचान ने अजीत पाल पर अब बढ़त बना ली है।
कानपुर देहात की सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र के उप चुनाव की मतगणना के 11वें चक्र में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ने बढ़त प्राप्त कर ली है। यहां 11वें चक्र की मतगणना तक सपा की सीमा सचान को 23011, भाजपा के अजीत पाल को 22823, कांग्रेस के प्रभाकर पाण्डेय को 5279 व निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 3114 मत मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे मथुरा पाल के निधन से रिक्त कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजीत पाल स्वर्गीय मथुरा पाल के पुत्र हैं, इनको भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
मतगणना में भाजपा तथा समाजवादी पार्टी में कड़ी टक्कर है। शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल बढ़त पर थे। एक समय वह करीब 3000 वोट की बढ़त पर थे। आठवें दौर तक सपा की सीमा सचान ने बढ़त को कम करते हुए 1300 तक पहुंचा दिया। दसवें दौर में अंतर करीब 1800 वोट का हो गया। कांग्रेस के प्रभाकर पांडेय तीसरे व निर्दलीय प्रत्याशी बउवा त्रिवेदी चौथे नंबर पर हैं। दसवें दौर के बाद अजीत पाल तथा सीमा की बढ़त लगातार कम होती चली गई।
सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र की मतगणना के सातवें चक्र में भाजपा के अजीत पाल 18396, सपा की सीमा सचान को 15724, कांग्रेस के प्रभाकर पाण्डेय को 2761 व निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 3039 मत मिले। तीसरे चक्र में भाजपा के अजीत पाल को 8636, सपा की सीमा सचान को 5024 ,कांग्रेस के प्रभाकर पाण्डेय को 836 व निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 2664 मत मिले। पहले चक्र में ही अजीत पाल ने बढ़त बना ली थी। प्रथम चक्र में भाजपा के अजीत पाल को 2812, सपा की सीमा सचान को 1911,कांग्रेस के प्रभाकर पाण्डेय को 162 व निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 1474 मत मिले थे।
सिकंदरा विधानसभा उपचुनाव में बउवा त्रिवेदी भी काफी प्रभावित कर रहे हैं। निर्दल बउवा को दूसरे राउंड 2462 वोट मिला था। कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा की मतगणना 28 राउंड में होगी। मतगणना का काम 14 टेबल पर हो रहा है। इस सीट पर 21 दिसंबर को मतदान हुआ था।
कानपुर देहात के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 21 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद 53 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। आम चुनाव में इस सीट पर 60 फीसद से अधिक वोट पड़े थे। मतदान के दौरान कहीं भी हंगामे या गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई। दो बूथों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत से जरूर 10 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। प्रशासन ने तुरंत ईवीएम दुरुस्त करा मतदान शुरू कराया। फरवरी में हुए विधासभा चुनाव में सिकंदरा से बीजेपी के मथुरा पाल विजयी हुए थे। उनके निधन के बाद यह सीट रिक्त चल रही थी।
Next Story




