Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

ये कैसा किसान दिवस - कन्नौज में कर्ज से परेशान किसान ने जान दी

ये कैसा किसान दिवस - कन्नौज में कर्ज से परेशान किसान ने जान दी
X
कन्नौज - इत्रनगरी कन्नौज में किसान दिवस पर आज एक किसान ने जीवनलीला समाप्त कर ली। कर्ज से परेशान किसान ने आज कीटनाशक पीकर जान दी।
कन्नौज के के ठठिया थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी किसान राम सिंह (48) ने गांव के कई लोगों से एक लाख से भी अधिक रुपये कर्ज के तौर पर ले रखे थे। इसके बाद उधारी चुकाने को लेकर दबाव के कारण वह काफी तनाव में रहता था। कल देर रात उसने घर पर रखी कीटनाशक दवा पीकर अपनी जान दे दी।
उसकी पत्नी बेबी बड़ी बेटी ज्योति के घर एक सप्ताह पहले फीरोजाबाद गई थीं। घर पर छोटी बेटी आरती अकेली थी। आरती की शादी कानपुर नगर के उत्तरी पूरा में कुछ दिन पहले तय हो चुकी है। छह जनवरी 2018 को गोद भराई की रस्म होनी थी। इसी कारण रुपयों को लेकर इधर तनाव कुछ ज्यादा बढ़ गया था। एसडीएम डॉ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच करा नियमानुसार मदद कराई जाएगी।
Next Story
Share it