Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > फैक्ट्री में युवक का कटा पैर,सपा विधायक अबु आसिम आजमी पहुंचे अस्पताल-जेपी यादव
फैक्ट्री में युवक का कटा पैर,सपा विधायक अबु आसिम आजमी पहुंचे अस्पताल-जेपी यादव
BY Anonymous16 Dec 2017 11:03 AM GMT

X
Anonymous16 Dec 2017 11:03 AM GMT
मुंबई। गोवंडी इलाके की एस एम एस बायोवेस्ट कंपनी में ड्यूटी के दौरान रवि गौतम नाम के लड़के का पैर कट गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। मित्रों ने उसे गंभीर अवस्था में सायन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। रवि गौतम अकेले रहता हैं। उसके परिवार शाहगंज के रानीमऊ में रहते है। दूर होंने के वज़ह से कम्पनी के लापरवाही से नौजवान का पैर कटने से उन लोगों का रो कर बुरा हाल हो गया है।ड्यूटी के दौरान उसका पैर मशीन में आ गया, जिससे उसका पैर कट गया। कम्पनी के लोग पुलिस के साथ मिलकर मामला को दबाने में लगी है।
आपको बता दे जैसे ही इस घटना की जानकारी समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आज़मी साहब को लगा। उस समय नागपुर में सत्र चलने की वज़ह से नहीं पहुंच पाये। लेकिन तत्काल फोन से सभी सुविधाये उपलब्ध करानें के लिये अपने आदमी को मौके पर भेजने का काम कियां।
तत्पश्चात सत्र से लौटने के बाद अस्पताल पहुंच कर भर्ती मरीज को देखा और उसका हाल जाना। और डॉक्टरो को निर्देश दियां। अच्छे से इलाज कियां जाये। आजमी ने पूरे मामले की जानकारी के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया। आजमी ने कहा कि दोशियों पर सख्त कार्यवाही की जाए। रवि गौतम के पैतृक निवास शाहगंज विधानसभा के विधायक शैलेंद्र यादव ललई से बातचीत कर मदद की गुहार लगायी। पूर्व मंत्री ललई यादव ने मरीज का कुशलक्षेम जाना और मदद की आश्वासन दियां।
मुंबई समाज वादी पार्टी के सचिव अयूब सेकासन, अब्दुल अहद, सचिव समाज वादी पार्टी मुंबई शफीक शेख मुंबई सचिव अबरार अहमद सिद्दकी आशीश ठाकुर, कार्यकर्ता साथ में मौजूद थे
Next Story




