Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने कहा, हम व्यापारियों के सबसे बड़े हितैषी

अखिलेश यादव ने कहा, हम व्यापारियों के सबसे बड़े हितैषी
X
लखनऊ -समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी को व्यापारियों का सबसे बड़ा हितैषी बताया है। अखिलेश यादव आज लखनऊ में समाजवादी व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन को राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आज इस सम्मेलन में अखिलेश यादव के निशाने पर भारतीय जनता पार्टी ही थी। अखिलेश ने कहा कि केंद्र की तीन वर्ष तथा प्रदेश की आठ महीने की सरकार बेकार साबित हुई हैं। केंद्र तथा प्रदेश की सरकार पूरी तरह से फेल है।
उन्होंने कहा कि हम अब प्रदेश तथा देश में किसान व्यापारी की जोड़ी बना कर चलेंगे। किसान खुशाल रहेंगे तो व्यापारी भी खुश रहेगा। हम सत्ता में आने पर व्यपारियो के लिए अलग से कानून लाएंगे। हमने नगर निगम के चुनाव में व्यापारियों को ज्यादा टिकट दिया। समाजवादी पार्टी व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में जोडऩा चाहती है। हम भारतीय जनता पार्टी के ऊपर से व्यापारी की हितैषी पार्टी होने के ठप्पे को हटाना चाहते है। सिर्फ सपा ही भाजपा के इस ठप्पे को हटाने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह व्यपारियो के हित में काम करेगी। व्यापारियों ने भी तीन वर्ष की केंद्र तथा आठ महीने की राज्य सरकार के काम को देख लिया है। इन दोनों सरकार ने व्यापारियों को किनारे कर दिया है। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही सपा के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे थे।
अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी व्यापारियों को बदलाव के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के समर्थन से ही हमने 2012 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।
अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार आने पर व्यापारी सुरक्षा के लिए अलग से एक कानून बनाया जायेगा। केंद्र सरकार अभी तक कोई भी काम नहीं कर पायी है। अखिलेश ने कहा कि हमारे और आपके वोटों से ही सरकारे बनती हैं। देश में इस समय व्यापार बिलकुल ठप्प हो चुका है। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से सबसे ज्यादा व्यापारी ही परेशान हुआ है। जीएसटी से भी व्यापारी खुश नहीं हो पाया है। देश का पूरा व्यापार संकटग्रस्त हो चुका है। नोटबंदी का असर गुजरात में देखने को मिल रहा है। अखिलेश ने कहा कि गुजरात में तो वोटबंदी कर दी गयी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि निकाय चुनाव में यूपी में सबसे कम सीट बीजेपी को मिली हैं।
व्यापारी खुल कर मदद करे तो सरकार हमारी होगी
नरेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी खुल कर मदद करे तो सरकार हमारी होगी। व्यापारी समाज ने आज ताकत दिखाई है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा मुनाफा खोरी के खिलाफ कानून लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि देश का पीएम मुद्दों पर नही हिन्दू मुसलमान की बात करेगा तो देश का क्या हाल होगा।
देश मे 20 करोड़ मुस्लिम है उनको देश से बाहर नही निकाल सकते है। भाजपा अब तो भाई चारा तोडऩे में लगी है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर उद्योग व्यापार संगठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश सहित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल सहित तमाम नेता भी मौजूद थे।
Next Story
Share it