Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > गुजरात की गंदगी देखकर बोले अखिलेश : जो व्यक्ति घर साफ नहीं कर सकता वह देश का कूड़ा क्या साफ करेगा।
गुजरात की गंदगी देखकर बोले अखिलेश : जो व्यक्ति घर साफ नहीं कर सकता वह देश का कूड़ा क्या साफ करेगा।
BY Anonymous7 Dec 2017 1:25 PM GMT

X
Anonymous7 Dec 2017 1:25 PM GMT
लखनऊ -समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुजरात के विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में कूद पड़े हैं। कल से आज तक उन्होंने आधा दर्जन जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि दो दिनों तक विकास की तलाश गलियों में की गयी लेकिन कुछ दूर चलने पर सांड दिखा। कहीं भी साफ सफाई नहीं थी। उन्होंने कहा कि जो घर को साफ कर नहीं सकता वह देश की सफाई की बात कैसे कर रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम लेकर देश में साफ सफाई की बात करते हैं। लोगों की भावनाओं को राष्ट्रपिता से जोड़कर सफाई को लेकर बातें की जाती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ू लेकर देश भर में घूमते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात की गंदगी देखकर तो साफ कहा जा सकता है कि जो व्यक्ति घर साफ नहीं कर सकता वह देश का कूड़ा क्या साफ करेगा।
उन्होंने कहा कि 12 वर्ष पहले अहमदाबाद में मेट्रो का काम शुरू किया गया था। लेकिन अब तक वह पूरा न हो सका। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी लोगों को बुलेट ट्रेन का सपना दिखाया जा रहा। अखिलेश ने कहा कि हमको पता है वह चल नहीं पाएगी। अगर बुलेट ट्रेन चलती भी है तो गरीब उसमें सफर नहीं कर सकेगा।
अखिलेश ने कहा कि पिछले 15 वर्ष से गुजरात की सत्ता पर काबिज देश तथा गुजरात के भाजपा नेताओं को अब हार का डर सता रहा है।
भाजपा के नेता अब गली गली में गूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोलते हैं। यूपी में गुजरात और गुजरात में यूपी के विकास का गुणगान किया जाता है।
Next Story




