Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

ईद पर लगा पोस्टर- चीर के बहा दो लहू दुश्मन का, यही मजा है मुसलमान होने का

ईद पर लगा पोस्टर- चीर के बहा दो लहू दुश्मन का, यही मजा है मुसलमान होने का
X

मध्य प्रदेश के खंडवा में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले पोस्टर लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की है, और 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पोस्टर में लिखे वाक्य काफी भड़काऊ और समाज में नफरत फैलाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर आते ही ये पोस्ट वायरल हो गया और ट्विटर और फेसबुक में लोग इसके शेयर करने लगे। इसके बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए कार्रवाई की और अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। नयी दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान कुछ बदमाशों ने शहर के कृष्णा बेकरी के सामने जलेबी चौक पर आपत्तिजनक पोस्टर लगवा दिये। इस पोस्टर में लिखा था, ' चीर के बहा दो लहू दुश्मन के सिने का, यही मजा है मुसलमान होने का।' इस पोस्टर की आगे की लाइनें भी आपत्तिजनक है। आगे पोस्टर में लिखा है, 'बुजदिल हम नहीं जो पीछे से वार करते हैं, हम तो वो मुसलमान हैं जो शेर का भी जगाकर शिकार करते हैं। हमारे अज्म को हमारे गद्दार जान जाएंगे, अगर इतिहास पढ़ लेंगे तो पहचान जाएंगे, ये हिन्दुस्तान मेरे ख्वाजा का था और रहेगा गलतफहमी में मत रहना की राम राज्य लाएंगे।'

ये विवादित पोस्टर जैसे ही लोगों के नजर में आया। शहर के लोगों में गुस्सा फैल गया। तुरंत पुलिस ने इस पोस्टर को उतरवा दिया। बाद में पुलिस ने मोघट थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी। पुलिस ने जांच में नईम खान, शाहरुख और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस पोस्टर को छापने वाले पंकज सोनी नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है। एसपी नवनीत भसीन ने पत्रकारों को बताया कि शाहरुख नाम के शख्स ने सात-आठ लोगों के साथ मिलकर इस पोस्टर को लगाया था। इस मामले में अबतक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें तीन नाबालिग शामिल हैं।

Next Story
Share it