Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > रामगोविंद चौधरी ने ललई यादव से मुलाकात की बोले न्यायालय के इंसाफ पर पूरा भरोसा, सपाईयो का उमड़ा हुजूम -जेपी यादव
रामगोविंद चौधरी ने ललई यादव से मुलाकात की बोले न्यायालय के इंसाफ पर पूरा भरोसा, सपाईयो का उमड़ा हुजूम -जेपी यादव
BY Anonymous3 Dec 2017 1:57 PM GMT

X
Anonymous3 Dec 2017 1:57 PM GMT
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी आज दोपहर करीब एक बजे खुटहन मामले मे भाजपा सरकार के गलत नीतियो के वजह से प्रताड़ित शाहगंज के विधायक एवं पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव से मिलने जिला कारागार पहुंचे। जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक अंदर जाकर शैलेंद्र यादव ललई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने श्री ललई यादव से कुशल क्षेम लिया। जेल से निकलने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है।न्यायालय का जो भी फैसला होगा,वह हम सबको मान्य होगा।
उन्होँने ने कहा आज मैं जौनपुर अपने समाजवादी के अनन्य सहयोगी विधायक ललई यादव से मिलने के लिये आया था। हम लोगों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है। मैं ज्यादा तो कुछ नहीं बोलूंगा। आप लोग समझदार है। जनता सब जानती है। इशारो इशारो में बहुत कुछ कहा। पत्रकारों ने स्थानीय निकाय चुनाव में महानगरों में भाजपा की जीत पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं यहां पर अपने विधायक से मिलने जेल आया हूँ। यह वक्त सही नहीं है कि मैं कोई राजनीतिक चर्चा करुं। वक्त आने पर बयान दूंगा क्योंकि विधायक ललई का मामला न्यायालय में चल रहा है। ऐसे में कोई टिप्पणी देना उचित नहीं है।
श्री चौधरी ने लगभग आधे घण्टे तक जिला कारागार के अंदर शाहगंज विधायक ललई यादव के अलावा उनके समर्थकों के साथ भी बातचीत किया।
इससे पूर्व रामगोविंद चौधरी का जिले में पहुंचने पर सपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, सैय्यद उरुज, संजय यादव, केपी यादव,पूनम मौर्या,राजबहादुर यादव, शेखर साहू,मिर्जा अफसर बेग,गुड्डू खान,प्रभानंद यादव,धर्मेन्द्र मिश्रा, अभिषेक यादव,आरबी यादव, रजनीश मिश्रा, विकास यादव, राजन यादव,सहित अन्य बड़े नेता लोग मौजूद रहे। इस दौरान जिला कारागार के बाहर भारी संख्या में सपा नेताओं का हुजूम उमड़ा रहा।
Next Story




