Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > रुपाणी के खिलाफ लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी गिरफ्तार..रिहा : विजय तिवारी
रुपाणी के खिलाफ लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी गिरफ्तार..रिहा : विजय तिवारी
BY Anonymous3 Dec 2017 3:22 AM GMT

X
Anonymous3 Dec 2017 3:22 AM GMT
राजकोट में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। राजकोट पश्चिम से मुख्यमंत्री विजय रुपानी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राज्यगुरु के भाई दीपू राज्यगुरु पर पोस्टर व बैनर लगाने के विवाद में हमला हुआ था।
इंद्रनील और कांग्रेस के राजकोट उत्तर से प्रत्याशी मितुल डोंगा ने राजकोट में मुख्यमंत्री विजय रुपानी के बंगले के बाहर पहुंचकर विरोध जताया। इंद्रनील, मितुल डोंगा व एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलीस ने हिरासत में लिया था इंद्रनील राज्यगुरु, मितुल डोंगा और कोंग्रेस के सौराष्ट्र झोंन सह प्रभारी राजीव सातव को सुबह में छोड़ दिया है,
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने भाजपा पर आरोप लगते हुए उसके रवैये को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया। उधर, भाजपा ने कांग्रेस पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस इस घटना को लेकर रविवार को चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।
Next Story