Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > सपा नेताओं समेत 500 लोगों का नाम सूची से गायब, मतदान स्थल पर बवाल, पुलिस ने लाठी भाजी-जेपी यादव
सपा नेताओं समेत 500 लोगों का नाम सूची से गायब, मतदान स्थल पर बवाल, पुलिस ने लाठी भाजी-जेपी यादव
BY Anonymous29 Nov 2017 6:37 AM GMT

X
Anonymous29 Nov 2017 6:37 AM GMT
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए भरी गहमा के बीच मतदान शुरू हो गया है। भारी संख्या मे वोट कटने कि खबर मिल रही है। सपा के पूर्व मँत्री पारसनाथ यादव के पूरे 500 वोट कट गया है। वोटर लिस्ट में मतदाताओ के नाम काटने से सैकड़ो मतदाता बुथो से मायूस होकर घर लौट गए है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बुथो पर भरी पुलिस बल तैनात किये है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री जब मतदान करने के लिए अपने मतदान बूथ पर पहुंचे तो देखा की मतदाता सूची से उनका नाम गायब है। इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्यों का नाम भी कटा हुआ है। इस संबंध में उन्होंने नाराजगी जताई है।
वहीं वार्ड संख्या 24 के मतदान स्थल पर नाम कटने को लेकर बवाल हो गया। SDM सदर व सीओ मय फोर्स
मौके पर पहुंचे। बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लाठियां भी भाजी। नाम कटने के सम्बन्ध SDM सदर प्रियंका प्रदर्शनी का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी।
Next Story




