Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > चुनावी दंगल में उतरे ललई के भाई संजय,सपाईयों मे खुशी विरोधी दलों में हङकंप -जेपी यादव
चुनावी दंगल में उतरे ललई के भाई संजय,सपाईयों मे खुशी विरोधी दलों में हङकंप -जेपी यादव
BY Anonymous25 Nov 2017 4:34 PM GMT

X
Anonymous25 Nov 2017 4:34 PM GMT
जौनपुर।निकाय चुनाव के रण में अब समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व शाहगंज से विधायक शैलेन्द्र यादव ललई के भाई संजय यादव एडवोकेट अपने साम दंड वेद के साथ कूद पड़े है। जिले के सभी नगर पालिका परिषद व पंचायत के सपा से घोषित प्रत्याशी के चुनाव की कमान शनिवार से संभाल लिया है। संजय यादव के मैदान में आते ही चुनावी पारा खासा गर्म हो चुका है।
क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई पर खुटहन ब्लाक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुए विवाद में राजनीतिक द्वेश के चलते हुए गम्भीर धाराओं के मुकदमे के बाद मतदाताओं में निराशा थी। शनिवार को विधायक के भाई संजय यादव एडवोकेट ने चुनाव की कमान संभाली। श्री संजय यादव शाहगंज नगर पालिका के प्रत्याशी सावित्री साहू के लियेभटियारीसराय, एराकियाना, भादी मोहल्ले में वृहद जनसंपर्क करके समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सावित्री साहू को जिताने की अपील किया। सपा के इस जनसंपर्क ने विरोधी दलों में हङकंप मचा दिया।
अनौपचारिक वार्ता के दौरान संजय यादव ने कहा कि मेरे विधायक भाई पर सत्ता की हनक के चलते जिस तरह से गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उससे पुलिस सत्ता का दुरुपयोग दुनिया के सामने है।
श्री संजय यादव एडवोकेट ने बताया कि जिले के निकाय चुनाव में नफरत की आग पर सियासी रोटी सेंकने वालों को जनता करारा जवाब दिया देगी। जनता से झूठ बोलने वाले भाजपा नेताओं को इस चुनाव में जनता ने सबक सिखायेगी। श्री यादव ने बताया कि जिले के 1 नगरपालिका व 8 नगर पंचायतों में भाजपा एक-दो निकायों को छोड़कर शेष सभी में लड़ाई से बाहर है। उन्होने बताया कि एक दो को छोड़कर शेष पांचों नगर पंचायत में भाजपा लड़ाई से ही बाहर है। उन्होने कहा कि इस निकाय चुनाव में जनता भाजपा के झूठे वादों और मजहब के नाम पर हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाकर मतों का ध्रुवीकरण करने वाली चाल इस बार जनता समझ गयी है और उसी के भाषा में ही जनता ने जवाब दिया है। उन्होने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपने औकात का पता चल जायेगा। युवा नेता ने बताया कि इस निकाय चुनाव में साईकिल की लहर के आगे भाजपा-बसपा सब गायब हो जायेंगे। कोई भी ताकत हिंदू और मुसलमान के बीच गंगा-जमुनी भाईचारे को खत्म नही कर सकता है। जो भी हिंदू-मुसलमान को लड़ाने का प्रयास करेगा उसे देश की जनता सबक सिखायेगी।
Next Story




