Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने मुलायम सिंह यादव के आवास जाकर जन्मदिन की बधाई दी

राज्यपाल ने मुलायम सिंह यादव के आवास जाकर जन्मदिन की बधाई दी
X
लखनऊः 22 नवमउत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद मुलायम सिंह यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास जाकर उन्हें 79वें जन्मदिवस की बधाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। राज्यपाल ने उन्हें पुष्प गुच्छ भी भेंट किया। मुलायम सिंह यादव ने राज्यपाल का स्वागत गर्मजोशी से पोर्टिकों में आकर किया तथा अपनी तरफ से भी गुलदस्ता भेंट किया।
श्री नाईक एवं मुलायम सिंह यादव ने संसद में साथ काम किया है। राज्यपाल जब पेट्रोलियम मंत्री थे तब मुलायम सिंह यादव पेट्रोलियम मंत्रालय परामर्शदाता समिति के अध्यक्ष थे। इस अवसर पर उन्होंने पुरानी यादों को भी ताजा किया।
Next Story
Share it