भाजपा वाले धर्मयोगी हैं और हम कर्मयोगी : अखिलेश
BY Anonymous22 Nov 2017 12:36 AM GMT

X
Anonymous22 Nov 2017 12:36 AM GMT
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले धर्मयोगी हैं और हम कर्मयोगी हमारा यकीन विकास कराने पर है। उन्होंने कहा कि विकास में पिछड़ने पर भाजपा वाले अपनी जेब से जाति-धर्म की पुड़िया निकाल कर लोगों को बरगलाते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में किया गया काम अब बोल रहा है, अब मुख्यमंत्री उन्हीं कामों का फीता काट रहे हैं। आठ माह में कोई काम नहीं हुआ : अखिलेश यादव अचानक कन्नौज में पार्टी कार्यालय भी पहुंचे और एक सभा कर डाली। कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने हुए आठ माह हो गए, इस दौरान कोई काम नहीं हुआ। बिना काम के वे फिर से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले उनके समय में किए गए कार्यो की जांच करवा रहे हैं, उन्होंने कहा कि पहले वे कुछ काम कर लेते फिर जांच करते तो अच्छा लगता।
Next Story




