Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में सपा-भाजपा मेयर प्रत्याशी में ही मुख्य मुकाबला

अयोध्या में सपा-भाजपा मेयर प्रत्याशी में ही मुख्य मुकाबला
X
अयोध्या-फैज़ाबाद, वासुदेव यादव,
विश्व प्रसिद्ध राम नगरी अयोध्या में पहली बार पहले चरण में नगर निगम का चुनाव 22 नवम्बर को होने जा रहा हैं। ऐसे में विश्व की निगाहें यहाँ पर टिकी हैं। अबकी बार चुनाव में सपा किन्नर मेयर प्रत्याशी गुलशन बिंन्दू के आ जाने से चुनाव रोमांचक हो गया हैं।
नगर की समाजसेवा की सजग प्रहरी व दो बार एक बार विधायकी व नगर पालिका का चुनाव लड़ चुकी किन्नर अयोध्या फैज़ाबाद की 60% जनता की अब आवाज बन चुकी हैं।

जिसके चलते सपा मेयर प्रत्याशी किन्नर गुलशन बिंन्दू व भाजपा मेयर प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय में ही अब केवल मुकाबला दिखता नजर आ रहा है। यहां पर अब अन्य मेयर प्रत्याशी का जमानत हो सकता है जब्त। यहां पर इंतजार की घड़ियां खत्म, अयोध्या में प्रथम चरण नगर निकाय के लिए वोटिंग कल सुबह 8 बजे से होगी। जिसमे लगभग 2 लाख मतदाता अपने मतो से अपना नेता एवं जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। ज्ञात हो कि यहां पर अब कुल 60 वार्ड है। जिसके तहत पहली बार कुल 60 पार्षद व एक मेयर बनेंगे।
Next Story
Share it